कोच, खिलाड़ी और संस्‍था को 6 केटेगरी में किया जाएगा पुरस्कृत

खेल झारखंड
Spread the love

  • जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 को लेकर पोस्टर लॉन्‍च

रांची। झारखंड का प्रतिष्ठित और सर्वोच्च जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन 3 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। आयोजन को लेकर रांची के मोहराबादी मैदान स्थित ट्राइका रेस्‍तरां में पोस्टर का विमोचन 10 दिसंबर, 2023 को किया गया।

झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, फिल्म निर्देशक नंदलाल नायक, किशोरी राणा, अंतू तिर्की, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, जनक नायक, संगीता तिर्की, राम अवतार केरकेट्टा, गोपाल पांडे, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव आदि की उपस्थिति में पोस्टर का अनावरण हुआ। अतिथियों ने कहा कि यह पुरस्कार राज्य के साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान करेगा। यह शून्य से शिखर तक का सफ़र करने और गांव से निकलकर राज्य व देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों का उचित सम्मान है।

संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने बताया कि इस बार छह कैटेगरी में खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोचों और खेल को प्रोत्साहित करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है।

उम्मीद फाउंडेशन के महासचिव निरंजन भारती ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा की जीवन गाथा के बारे में राज्य के साढ़े तीन करोड़ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। प्रदीप मिर्धा ने बताया की खिलाड़ी अपनी मेहनत संघर्ष से राज्य देश का नाम तो रौशन करते हैं, किंतु उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता है जो मिलना चाहिए। इस अवसर पर सोनू खलको, मुकेश उरांव, विशाल टोप्पो, सर्वेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।