कांग्रेस सांसद के यहां करोड़ों मिलने पर बोले झारखंड के मंत्री, खानदानी लोग हैं

झारखंड
Spread the love

रांची। कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद धीरज साहू के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की। इसमें अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि मिली है। पूरे देश में इसे लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच झारखंड सरकार के मंत्री ने इसपर कहा कि ये खानदानी लोग हैं। उन्‍होंने कहा कि पैसे के बादे में आयकर विभाग को स्‍पष्‍ट करना चाहिए।

झारखंड सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा, ‘धीरज साहू और उनके पिता खानदानी लोग हैं। एक बड़े व्यवसाय और बड़े घराने से उनका ताल्लुक है। सैकड़ों वर्षों से ये अपना बड़ा व्यवसाय कर रहे हैं। ये पैसा किस परिपेक्ष का है, ये आयकर विभाग को स्पष्ट करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि ये घूस का पैसा है। जांच हो रही है, जांच करके दूध का दूध और पानी का पानी करें। उनका निजी व्यवसाय है, उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। इस विषय पर हम क्या करें।’

इस बारे में कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि मीडिया और विपक्ष द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पार्टी की तरफ से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ये धीरज साहू का निजी मामला है। इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।