प्रेम प्रकाश के घर से मिले एके-47 में नया मोड़, रांची पुलिस ने किया खुलासा, ईडी को लिखा पत्र

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। ईडी को प्रेम प्रकाश के घर से मिले एके-47 में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में रांची पुलिस ने ईडी को पत्र लिखा है। बताया कि उक्‍त दोनों हथियार रांची जिला बल के आरक्षियों के हैं। वहां हथियार पहुंचने के बारे में भी जानकारी दी है। उसे वापस मांगा है। इस बीच दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है।

रांची पुलिस के मुताबिक 24 अगस्‍त, 2002 को परिचारी पुलिस केंद्र के प्रवर प्रथम को रांची जिला बल के दो आरक्षियों द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उक्त दोनों आरक्षी 23 अगस्‍त, 2022 को ड्यूटी के बाद वापस लौट रहे थे। इस क्रम में बारिश होने के कारण अपने पूर्व परिचित (प्रेम प्रकाश के स्टाफ) के पास अपना-अपना एके-47 एवं उसके साथ निर्गत गोलियां आलमीरा में रखकर चाभी लेकर अपने-अपने घर चले गये।

रांची पुलिसि के मुताबिक आज प्रातः दोनों हथियार लेने वापस आये तो पाया कि आवास में छापामारी की जा रही है। इसके कारण ये हथियार नहीं ले पाये। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी (अरगोड़ा) द्वारा जांच की गई। इसमें पाया गया है कि प्रेम प्रकाश के आवास पर ED टीम द्वारा छापामारी के क्रम में उपरोक्त दोनों आरक्षियों के दोनों एके-47 एवं उसके साथ निर्गत गोलियां बरामद की गयी है।

दोनों एके-47 एवं उसके साथ निर्गत गोलियों को प्राप्त करने के लिए ED से पत्राचार किया गया है। उक्त घोर लापरवाही के लिए दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।