विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के दौरे पर पहुंचे विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी से मिलकर सरकोनी पंचायत मुखिया व जयनगरा गांव के ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपा। इसके निराकरण की मांग की। विधायक ने आश्वस्त किया कि सभी मांगें जल्द पूरी की जाएगी।
सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा ने अपनी पंचायत की समस्याओं से जुड़ी पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें मोखापी मोड़ से कोवाड़ी महुली गांव होते पतिला नहर सिवाना तक पथ निर्माण, डेमा गांव से मेनरोड तक पथ निर्माण, प्रावि महुली का चहारदीवारी निर्माण, बुनियादी विद्यालय सेमौरा का चहारदीवारी निर्माण की मांगें शामिल हैं।
जयनगरा गांव के ग्रामीणों ने भी विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें जयनगरा-बबुरा में बिचला गली का निर्माण, अधूरा पड़े खेल मैदान का निर्माण पूरा करने, मेन रोड से सूर्य मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण कराने, विवादित गढ़ का भूमि की मुक्ति की मांगें शामिल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।