सड़क निर्माण का शिलान्‍यास कर बोले विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, कोयल व सोन नदी में जल्‍द बनेगा तटबंध

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने गढ़वा के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा गांव में सड़क निर्माण का शिलान्यास 10 दिसंबर को किया। जयनगरा मंदिर से नहर तक डेढ़ किलोमीटर लम्बी और 1.44 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण आरईओ विभाग से महाकाल कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आज जयनगरा गांव के लोगों की बहुत पुरानी चिरपरिचित मांग मैंने पूरा किया। कोयल व सोन नदी में तटबंध निर्माण कार्य जल्द होगा। सोन नदी में पुल का निर्माण हो रहा है। मैंने कांडी के सभी घरों में बिजली और जरूरतमंदों को आवास देने का काम किया है। छोटा या बड़ा एक भी विकास का काम अधूरा नहीं रहेगा।

विधायक ने कहा कि गांव में निर्माणाधीन सूर्य मंदिर को पूरा करने के लिए अप्रैल, 2024 के पहले सप्ताह में एक लाख रुपये दूंगा। मंदिर जल्द पूरा होगा। मोखापी मोड़ से घुरुआ-सोनपुरवा सड़क भी जल्द बनेगी। कांडी कर्पूरी चौक से ढबरिया सड़क का शिलान्यास मंगलवार को होगा। अगर हमारी सरकार होती तो कांडी प्रखंड के बीच में गरदाहा या सतबहिनी ब्लॉक जरूर बनाता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें। सतबहिनी झरना के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च कि‍या है।

सभा को बजेंद्र कुमार, मुखिया परिखा राम, नागेंद्र मेहता, बजरंगी मेहता, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, सरकोनी पंचायत मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, विश्रामपुर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि राम चन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और धन्यवाद विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया।

मौके पर मझिआंव विधायक चंद्रवंशी संजय कमलापुरी, उप मुखिया रवि मेहता, शशि रंजन दुबे, राम लखन चंद्रवंशी, मोतीलाल यादव, सीता राम तिवारी, महिला नेत्री अंजू देवी, दुलारी देवी, सर्जक राज मेहता, योगेंद्र राम, प्रवीण सिंह, चंद्रमा यादव, सहेंद्र प्रसाद, रविन्द्र राम, मणिकांत सिंह, सतेंद्र चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।