झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने राज्यसभा सांसद से मिलकर रखीं समस्‍याएं

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल महासचिव अमीन अहमद के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी से मिला। उनके द्वारा राज्य में शिक्षा हित में किये जा रहे कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

संघ के महासचिव अमीन अहमद ने डॉ महुआ माजी से झारखंड में उर्दू सहित बांग्ला, ओड़िया एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की विभिन्न समस्याओं को विस्तार पूर्वक रखा। सांसद ने कहा कि वे जल्द इन समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संघ की वार्ता के लिए समय उपलब्ध कराएंगी।

इस अवसर पर संघ के मक़सूद ज़फ़र हादी, शहजाद अनवर, मो फखरुद्दीन आदि भी मौजूद थे। संघ ने उनके लंबी राजनीतिक जीवन में सफलता की कामना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।