गिरिडीह में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस के सामने ठगी के तरीकों का किया खुलासा

अपराध झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड की गिरिडीह पुलिस ने 12 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई मोबाइल सहित 2 लाख रुपये नकद जब्‍त किया गया। पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में अपराधियों ने ठगी के तरीकों का भी खुलासा किया है।

प्रतिविंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि‍ बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांडेय में कुछ साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं। उपरोक्त के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) संदीप सुमन के नेतृत्व में टीम गठित कर परि० पु०उपा० कैलाश प्रसाद महतो, परि० पु०उपा० नीलम कुजूर, पु०नि० सह थाना प्रभारी साइबर अजय कुमार, पु०अ०नि० सुबल दे, पु०अ०नि० सरोज मंडल, पु०अ०नि० गौरव कुमार, स०अ०नि० संजय मुख्यिार, आ0 साकेत वर्मा, आ0 जितेन्द्र नाथ महतो, आ0 आशुतोष कुमार रंजन और हव० सुरेश यादव के सहयोग से छापामारी की गई। टीम ने 12 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इस संर्दभ में साईबर थाना कांड (सं0-37/2023, दिनांक-6.12.23) दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

(1) पवन कुमार राणा, उम्र-19 वर्ष, पे०-धनश्याम राणा, सा०-कोलडीह, थाना-अहिल्यापुर, जिला-गिरिडीह।
(2) मो० शामसाद अंसारी, उम्र 20 वर्ष पे०-उसमान अंसारी, सा०-भरकुण्डा, थाना-गाण्डेय, जिला-गिरिडीह।
(3) सजाद अंसारी उम्र 18 वर्ष पे०-उसमान अंसारी, सा०- भरकुण्डा, थाना-गाण्डेय,
जिला-गिरिडीह। (4) सलामत अंसारी, उम्र-25 वर्ष, पे०-याकुब मियां, सा०-कुलजारी, थाना-गाण्डेय, जिला-गिरिडीह।
(5) सच्चिदानंद कुमार मंडल, उम्र-19 वर्ष, पे० मुखन मंडल, सा०-झिलुआ, थाना-बुढई, जिला-देवघर।
(6) दीपक वर्मा, उम्र-20 वर्ष, पे०-मालिक राम वर्मा, सा०-झुरीकुआं, थाना-खरगुपुर, जिला-गोंडा (उ०प्र०) ।
(7) नितेश कुमार, उम्र-20 वर्ष, पे०-बुलाकी मंडल, सा०-महदैया, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह।
(8) पंकज कुमार मंडल, उम्र 26 वर्ष, पे०-दुधेश्वर मंडल, सा०-महदैया, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह।
(9) मुकेश मंडल, उम्र-30 वर्ष, पे०-मंगर मंडल, सा०-पिपरासिंघा, थाना-अहिल्यापुर, जिला-गिरिडीह।
(10) निर्मल कुमार मंडल, उम्र-29 वर्ष, पे०-स्व० हरी मंडल, सा०-रकसकुट्टो, थाना-गाण्डेय, जिला-गिरिडीह।
(11) रूपेश मंडल, उम्र 22 वर्ष, पे० महावीर मंडल, सा०-अहिल्यापुर मॉड, थाना- ताराटांड, जिला-गिरिडीह।
(12) सोहन मंडल, उम्र-17 वर्ष पे०-धनेश्वर मंडल, सा०-झितरी, थाना-ताराटांड, जिला-गिरिडीह।

बरामद सामानों का विवरणी

  • मोबाईल फोन सेट- 19
  • सिम- 33
  • ए०टी०एम०- 01
  • मोटर साइकिल- 05
  • नकद- 2,19,000 रुपये

ऐसे करते थे लोगों से ठगी

  • गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे साइबर ठगी करने के लिए गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप Alpemix/Any Desk/Team viewer आदि का लिंक भेजकर इंस्टॉल करवा कर ठगी करते हैं।
  • एयरटेल पेमेन्ट बैंक के मित्रा एप के माध्यम से लोगों के ई वालेट का नम्बर प्राप्त कर उन्हे कॉल कर उनके साथ पैसों की ठगी करते हैं।
  • रैंडम नम्बरों पर सीरियल कॉलिंग कर बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर OTP/PASSWORD प्राप्त कर उनसे पैसे ठगी करते हैं।
  • साइबर ठगी करने के लिए डाटा उपलब्ध कराने वाली कंपनि‍यों से सांठ-गांठ कर आम नागरिकों के नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि से संबंधित डाटा एवं लिंक प्राप्त कर साइबर अपराध स्वयं करते हैं। अपने अन्य साथियों को डाटा एवं लिंक उपलब्ध करा कर साइबर अपराध का गिरोह चलाते हैं।
  • फर्जी सिम/ए०टी०एम० उपलब्ध कराना।
  • साइबर ठगी से प्राप्त पैसो को ए०टी०एम० के माध्यम से निकासी कर आपस में बांटते हैं।

यहां पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।