सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्‍चों के साथ मनाई दीपावली

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने आदित्यपुर स्थित रिक्शा कॉलोनी में बच्‍चों के साथ दीपावली मनाई। इस बच्चों के बीच में पटाखा, फुलझड़ी-छुर-छुरी वितरण किए। साथ ही, जुबली पार्क स्थित निक्को पार्क घूमने के लिए टिकट प्रदान किये।

संस्था की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने इन सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि निक्को पार्क घूमना हर एक बच्चों की चाहत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन्हें टिकट प्रदान किया गया है।

करीब 40 बच्चों के बीच में पटाखा का वितरण कि‍या गया। उन्हें सुरक्षित दीपावली मनाने का तरीका बताया गया। पटाखे और मिठाई पाकर बच्चे काफी खुश हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।