लता मंगेशकर और बप्पी लाहि‍ड़ी को श्रंद्धाजलि देने उमड़ी हजारों की भीड़

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर और महान संगीतकार बप्पी लाहि‍ड़ी को विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के जरिये श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन जमुआ प्रखंड के नईटांड में किया। इसमें हजारों की भीड़ उमड़ी। मौके पर मौजूद लोग कार्यक्रम में अंत तक बने रहे।

मुख्य अतिथि जमुआ अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी ने की। कार्यक्रम में 51 स्कूल के बच्चों समेत हजारों लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सुभाष चन्द्र बोस चौक पर नेताजी को श्रद्धांजलि दी गयी। फिर कार्यक्रम स्थल पर आकर लता मंगेशकर और बप्पी लाहिड़ी पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आगाज ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत से स्कूली बच्ची ज्योति ने की। विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लता एवं बप्पी की गीतों पर जीवंत अभिनय और नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजक संस्था आवाज दो हम एक हैं, मानव प्रेरणा केंद्र, सुकन्या राहत फाउंडेशन थे। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दिनेश्वर वर्मा, शिक्षक दिगंबर प्रसाद दिवाकर,अजीत राय, अनुज सेठ, धर्मेंद्र यादव, विनोद वर्मा, विजय चौरसिया, प्रमुख सुलोचना वर्मा, जि‍प सदस्य महमूद आलम, रूपलाल दास, सांसद प्रतिनिधि, गंगाधर वर्मा आदि ने लता मंगेशकर एवं बप्पी लाहिड़ी के जीवन एवं उनकी कला पर प्रकाश डाला। जमुआ के सीओ द्वारिका बैठा ने कहा भारत की वास्तविक रत्न लता जी थीं। बप्पी दा आधुनिक संगीत के जन्मदाता थे। राष्ट्र सेवा किसी भी क्षेत्र में रहकर किया जा सकता है। दोनों विभूतियों ने यह साबित कर दिया।

डॉ रणधीर वर्मा ने कहा कि आजीवन इनको नहीं भूल सकते। ये अपनी कला से आजीवन हमारी स्मृतियों में अमर रहेंगे। जमुआ के बीईईओ विद्यासागर मेहता ने कहा कि स्कूली बच्चों ने बेहतर परफॉर्म किया। बच्चें बहुत प्रतिभावान हैं। उनकी प्रतिभा में निखार लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। मंच संचालन बिनोद वर्मा, विवेक राज, रतन पांडेय ने बारी बारी से निराले अंदाज में किया। संयोजन प्रदीप सिन्हा, सूर्यकांत वर्मा, रविन्द्र विद्यार्थी, दीनदयाल वर्मा, जनार्दन वर्मा, फरीद आलम, विक्रम नारायण देव, प्रभाकर साव, पंकज कुमार, राजू शर्मा सहित सहयोगी संगठनों के लोगों ने किया।

भारतीय युवा क्लब नई टांड, भारतीय अम्बेडकर युवा क्लब, युवा संघर्ष समिति, सुकन्या राहत फाउंडेशन संस्था ने आवाज दो हम एक हैं और मानव प्रेरणा केंद्र के साथ मिलकर कार्यक्रम का सूत्रपात किया था। धन्यवाद जमुआ प्रमुख सुलोचना वर्मा ने किया।

विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित कि‍या गया। उक्त अवसर पर पीएलवी कामेश्वर कुमार, शुभम सौरभ, राहुल सिन्हा, कथावाचक कन्हैया द्विवेदी, प्रवीण प्रभाकर पाण्डेय, गायक संपूर्णानंद प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।