विशेष अभियान में तय लक्ष्‍यों को पार किया सीएमपीडीआई ने

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक मिनी रत्‍न कंपनी सीएमपीडीआई ने मुख्यालय और 6 राज्यों में फैले अपने सभी क्षेत्रीय संस्थानों में विशेष अभियान 3.0 के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 32 स्थलों के लक्ष्य के मुकाबले 37 स्थलों को स्वच्छ किया। 100 के लक्ष्य के मुकाबले 1770 भौतिक फाइलों को हटाया। इसके साथ ही 700 के लक्ष्य के मुकाबले रिकॉर्ड संख्या में 12269 ई-फाइलें बंद की। यह सभी लक्ष्यों से बड़े अंतर से अधिक है।

विशेष अभियान के हिस्से के रूप में सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-2, धनबाद में एक सार्वजनिक पार्क और उद्यान बनाया। इसके अलावा केंद्रीय कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने स्वच्छता वीरों का अभिनंदन, मुरपार कैम्प-महाराष्ट्र में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया। सीएमपीडीआई ने 2 अक्टूबर, 2023 को आयोजित वॉकथॉन के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जागरुकता भी बढ़ाई।

विशेष अभियान 15 सितम्बर को तैयारी चरण के साथ प्रारंभ हुआ और 30 सितम्बर, 2023 को समाप्त हुआ। कार्यान्वयन चरण 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक चला। इस अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों में और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाना और भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक फाइल की समीक्षा करना है। अवांछित एवं अनावश्यक फाइलों को हटाने, स्क्रैप के निपटान और खाली स्थानों के प्रभावी उपयोग और लोगों के बीच स्वच्छता के बारे में जागरुकता पैदा करना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।