झारखंड में Upstox के ग्राहकों की संख्या में 474 प्रतिशत की बढ़ोतरी

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

  • निवेशकों में सबसे अधिक संख्‍या युवाओं की

रांची। झारखंड में अपस्‍टॉक्‍स (Upstox) के ग्राहकों की संख्‍या में 474 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। निवेशकों में सबसे अधिक संख्‍या युवाओं की है। यह जानकारी अपस्टॉक्स के निदेशक अमित ललन ने 30 नवंबर को मीडिया को दी।

निवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

ललन ने बताया कि अपस्‍टॉक्‍स भारत के प्रमुख निवेश प्लेटफॉर्म में से एक है। अपस्टॉक्स ने अपने एप पर नए फीचर पेश किए हैं। इससे लोगों के लिए निवेश बेहद सरल बन जाएगा। अपस्टॉक्स का लक्ष्य ‘निवेशकों के लिए निवेश प्रक्रिया को सहज, सहज और अधिक आकर्षक बनाना’ है। निवेश की प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए ब्रोकेज कलकुलेटर का एक फीचर जोड़ा गया है।

डीमैट खाता खोलने में शुल्‍क नहीं

निदेशक ने बताया कि ग्राहकों पर विशेष ध्यान और इक्विटी भागीदारी बढ़ाने के निरंतर प्रयास के साथ अपस्टॉक्स के पास अब ग्राहकों की संख्या 1.2 करोड़ से अधिक हो गई है। अपस्टॉक्स पर डीमैट खाता संख्या में जिन राज्यों में भारी वृद्धि हुई, उसमें एक झारखंड भी है। कंपनी ने झारखंड में अपने ग्राहकों की संख्या में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की। डीमैट खाता खोलने में कोई शुल्‍क नहीं लिया जाता है। लोग घर बैठक खाता खोल सकते हैं।

27% ग्राहक धनबाद व रांची से

अमित ललन ने बताया कि मार्च, 2021 के बाद से अक्टूबर, 2023 तक झारखंड के ग्राहकों की संख्‍या में 474 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। झारखंड के ग्राहकों में से लगभग 80% ग्राहक 18-35 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। रांची में अपस्टॉक्स एक विविध ग्राहक आधार के साथ मौजूद है। यहां 78% से अधिक उपयोगकर्ता 18-35 वर्ष की आयु के हैं। इसमें व्यवसायी, सरकारी कर्मचारी और गृहिणियां शामिल हैं। अपस्टॉक्स के लगभग 27% ग्राहक धनबाद और रांची से हैं।

अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही

ललन ने बताया कि वित्तीय निवेश के बारे में जागरुकता पैदा करने के हमारे प्रयासों को पूरे देश से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम भारत में एक समय में एक ग्राहक की नीति के जरिये इक्विटी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निवेश के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है। आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी होगी। लोगों को निवेश के बहुआयामी विकल्‍प को चुनना चाहिए।

सेबी का मिल रहा है सहयोग

निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन ब्रोकर को सेबी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मामले में सेवी ने ग्राहकों के हित और उनके पैसे की सुरक्षा का भी पूरा प्रावधान किया है। किसी ग्राहक के ट्रेडिंग नहीं करने पर एक महीने पर उनका पैसा बैंक अकाउंट में वापस लौट जाता है।

यहां पढ़ सकते हैं सीधे खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।