झारखंड स्तरीय ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम कल रांची रेलवे स्‍टेशन पर

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत के प्रत्येक गांव, पंचायत महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का समापन 31 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर वार मेमोरियल के समीप होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि भारत का प्रत्येक नागरिक देश की विरासत पर गर्व करें। साथ ही, गुलामी मानसिकता से ऊपर उठकर ‘माटी का नमन एवं वीरों का वंदन’ और देश को आजादी दिलाने में वीर गति को प्राप्त हुए करोड़ों वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए आज की पीढ़ी को देश भक्ति से ओत प्रोत करना है। यह कार्यक्रम 9 अगस्त, 2023 से शुरू हुआ।

झारखंड के लगभग 400 से ज्यादा महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों सहित  22 हजार गांव, पंचायत में कार्यक्रम झारखंड सरकार के प्रखंड एवं जिला प्रशासन के सहयोग के साथ नेहरू युवा केन्द्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा हुआ। इसके अंतर्गत अमृत कलश रैली, अमृत वाटिका का निर्माण, शीलाफ़लकम, वीर जवानों का वंदन एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे झारखंड में इस अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यक्रम के माध्यम से लाखों युवाओं, नागरिकों को शामिल किया गया।

झारखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 28 अक्टूबर, 2023 को रांची रेलवे स्टेशन परिसर में 3.30 बजे दिन में आयोजित किया गया है। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों और विश्वविद्यालयों से लाए गए अमृत कलश की मिट्टी एवं चावल को झारखंड के एक अमृत कलश में डालकर उसे रेलगाड़ी से नई दिल्ली भेजा जाएगा। झारखंड से नई दिल्ली के लिए 28 अक्टूबर को लगभग 650 युवाओं का जत्था रवाना किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों के साथ रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा, राज्य एन एस एस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य महानुभावों द्वारा राज्य स्तरीय अमृत कलश एवं युवाओं को रवाना किया जाएगा।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य कार्यालय में 27 अक्टूबर, 2023 को राज्य निदेशक की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम की पूरी रणनीति बनाई गई। बैठक में राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, एनवाईकेएस के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, कुशवाहा, गौरव चुग सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।