दामिनी महिला समिति ने अनाथालय में आवश्‍यक सामग्री दी

Uncategorized झारखंड
Spread the love

रांची। दामिनी महिला समिति निगमित सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व के अंतर्गत कई काम कर रही है। इसी कड़ी में सदस्य स्वर्गीय श्रीमती दुर्गा की याद में 14 जुलाई, 2021 को रांची के माहेर अनाथालय (बालिकाओं के लिए) को आवश्‍यक सामग्री दी गई।

इसमें में कोलगेट (5 पैक), साबुन, सेनेटरी पैड, सर्फ, कॉपी, पेंसिल, रबर, इरेजर, सार्पनर, क्रेयॉन, ड्राइंग कॉपी, पेन, बिस्कुट, केक, माजा, भुजिया पैक शामिल था। समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला प्रसाद, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती बिंदु सिंह की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्रीमती दीपा चौहान, श्रीमती नीता सिंह, श्रीमती सरोज सिंह, श्रीमती धरित्री महाराणा एवं श्रीमती अन्नू मलिक सहित अन्‍य सोशल डिस्‍टेंशिंग का पालन करते हुये उपस्थित थीं।