आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

16 जुलाई, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह 06.06 बजे तक। उसके बाद सप्तमी पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.34 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 02.37 बजे तक। योग- परिघ सुबह के 09.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- दिन के 10.44 से 12.27 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

कोई फैसला लेने में समर्थ होंगे। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद हो सकता है। उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के किसी काम में थोड़ी रूकावट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष

कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। स्वाथ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में पूरी सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क

प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्की हो जायेगी। माता अपने बच्चों को कोई पसंदीदा भोजन बनाकर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

सिंह

आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। उल्लास से भरे रहेंगे। कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे। उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।

कन्या

अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए। किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे। परिवार वालों के साथ घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

तुला

धन लाभ के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन समान्य रहने वाला है। मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

सकारात्मक सोच सफलता दिलाने में मदद करेगी। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।

धनु

संभलकर फैसला लेने से धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों का पढाई में मन लगेगा। उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

मकर

रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये कोशिशें जारी रखनी होगी। घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है। विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरूरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।

कुंभ

समय लगभग सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे।

मीन

आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।