- मिस एशिया वीनर का भी जीत चुकी है खिताब
प्रिंस वर्मा
रामगढ़। अगर कुछ करने की चाहत इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं होता है। इस कथन को सत्य साबित किया है हिना कौसर ने। वह मिसेज एशिया विनर, इंटरनेशनल मॉडल, एक्ट्रेस, समाज सेविका और पोएटेस के लिए जानी जाती है।
हिना कौसर की जिंदगी काफी मुश्किल और उतार चढ़ाओ से गुजरी। एक समय वह लकवा की भी शिकार हुई। शरीर में टाइटेनियम प्लेट और 4 स्क्र्यूज लगे। चलना फिरना भी नामुमकिन था। इसे मात देते हुए आज मेटल इंप्लांटेड बॉडी के साथ इंटरनेशनल मॉडल के रूप में वह उभरी।
हिना कौसर का जन्म झारखंड के पलामू में हुआ हैं। स्कूली शिक्षा पटना में होने के बाद दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई की। दिल्ली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में एचआर प्रोफेशनल के रूप में करियर की शुरुआत की। दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की। दसवीं की पढ़ाई के दौरान ये छोड़ना पड़ा, क्योंकि फैमिली में ये प्रोफेशन पसंद नही किया जाता था।
हिना को ग्लैमर की दुनिया में इतनी रुचि थी कि जॉब के साथ फैशन शो हॉट मांड मिसेज इंडिया 2019 में भाग ली। इसका कांटेस्ट यूरोप ग्रीस में हुआ और वह फाइनलिस्ट रही। इसके बाद मिसेज एशिया कॉन्टिनेंट के लिए भाग ली। विनर का खिताब अपने नाम किया।
हिना ने युवा और युवती, बच्चे, मैरिड वूमेन के लिए फैशन शो की शुरुआत की। पिंक रोज एंटरटेनमेंट के नाम से एचके मिस्टर-मिस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट शुरू की। अब तक इसे 5 सीजन हो चुके हैं। सीजन 6 का ऑडिशन शुरू होने वाला है। शो में भाग लेने वाले को एड शूट, ब्रांड शूट, म्यूजिक वीडियो, ई-कॉमर्स में भी अवसर दिया जाता है।
हिना कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट, अवॉर्ड, इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित की जा चुकी हैं। हिंदी, पंजाबी, बंगाली भाषा में कई म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं। जल्द एक और म्यूजिक एलबम में नजर आने वाली हैं। यह एम एक्स प्लेयर या जी म्यूजिक पर रिलीज होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।