रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल (CCL) से अक्टूबर, 2023 में 97 कर्मी रिटायर हुए। मुख्यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालयों में समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय से जीएम सहित 12 कर्मी रिटायर हुए।
सीसीएल मुख्यालय से सुश्री रश्मि दयाल, जीएम (पी/आईआर/भर्ती/समाधान); गांधीनगर अस्पताल से डॉ अरुणा हेम्ब्रोम, डॉ आनंद कुमार और डॉ रागिनी श्रीवास्तव, राजेश कुमार जायसवाल, मुख्य प्रबंधक (एमएम); भावेश कुमार राठौर, मुख्य प्रबंधक (का.); अमरेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक (का.); प्रवीर कुमार सोरेन, मुख्य प्रबंधक (जियोलॉजी), मो खातिर खान, मुख्य कैशियर-A, मगन मुंडा, वरीय वार्ड बॉय, मुनारी राम, वरीय डम्पर ऑपरेटर एवं कैलाश चंद्र नाइक, सफाई कर्मचारी-III रिटायर हुए। सीसीएल परिवार की ओर से ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर निदेशक (तक./संचालन) राम बाबू प्रसाद और निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र उपस्थित थे। मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यानुभवों पर एक शॉर्ट फिल्म (वीडियो क्लिप) प्रदर्शित किया गया। इसमें कर्मियों ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के यादगार लम्हों को साझा किया।
निदेशक (तक./संचा.) राम बाबू प्रसाद ने कहा कि आप सभी एक सफर को सफलतापूर्वक पूरा करके दूसरे सफर की शुरुआत कर रहे हैं। कंपनी को नई ऊंचाई देने में आपका सार्थक प्रयास अनुकरणीय है।
निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के स्वस्थ जीवन की कामना की। कहा कि आपकी मेहनत, लगन और कत्वर्यनिष्ठा से कंपनी दिनानुदिन उन्नयन के मार्ग पर अग्रसर है।
रिटायर हो रहे कर्मियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।
मंच का संचालन और धन्यवाद विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्याण विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।