स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उषा मार्टिन सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

  • राज्यपाल से डॉ मयंक मुरारी ने सम्मान और प्रमाण पत्र ग्रहण किया

रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 13 सितंबर को एक कार्यक्रम में समाजसेवा विशेष कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उषा मार्टिन को सम्मानित किया। कंपनी की ओर से सीएसआर हेड डॉ मयंक मुरारी ने प्रमाण पत्र और सम्मान ग्रहण किया। यह सम्मान आयुषमान भव: कार्यक्रम में दिया गया।

डॉ मयंक मुरारी ने बताया कि कंपनी की ओर 18 गांवों में विकास कार्य को किया जा रहा है। सबसे पहले टीबी रोगियों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा में पांच हजार से ज्यादा घरों में पिछले वित्तीय वर्ष में सेवा प्रदान किया गया।

गांवों में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरुकता के लिए शालिनी अस्पताल के साथ अभियान चला रहा है। गांव स्तर पर टीबी रोगियों को सलाह और खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाती है। अभी तक 15 हजार से अधिक ग्रामीण को विकास कार्य से जोड़ा गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।