Ranchi: जमीन घोटाला मामले में ED ने अटैच की 161.64 करोड़ रुपए की संपत्ति

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। बड़ी खबर ये आ रही है कि, शुक्रवार को ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने बहुचर्चित Ranchi जमीन घोटाला मामले में 161.64 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इस दौरान रांची में चेशायर होम रोड, पुगरू और सिरमटोली में 161.64 करोड़ रुपये कीमत की तीन भूखंड को ED ने अटैच किया है।

ED की ओर से बताया गया कि भू-राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भू-माफियाओं के पक्ष में फर्जी तरीके से इन तीनों भू-खंडों का म्यूटेशन किया गया है। ED ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्रदीप बागची, बिष्णु कुमार अग्रवाल, भानु प्रताप प्रसाद और अन्य के खिलाफ झारखंड पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर तीनों भूमि घोटाले मामलों में जांच शुरू की थी।

ED की जांच में पता चला है कि झारखंड में माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से जमीन का मालिकाना हक बदलने का बड़ा गोरखधंधा चल रहा है। ये आपराधिक तत्व कोलकाता और रांची में विरासती रिकॉर्ड बनाने का काम करते थे। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें प्रदीप बागची, अफसर अली, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान, भानु प्रताप प्रसाद, छवि रंजन, आईएएस (पूर्व डीसी रांची), दिलीप कुमार घोष, अमित कुमार अग्रवाल, बिष्णु कुमार अग्रवाल, राजेश राय, भरत प्रसाद और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।