गुप्‍त सूचना पर पुलिस ने बोलेरो का‍ किया पीछा, फिर …

अन्य विषय देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। गुप्‍त सूचना के आधार पर बड़बिल पुलिस ने बोलेरो का पीछा किया। इसके बाद चोरी का डीजल और बोलेरो जब्‍त किया। हालांकि इसमें शामिल लोग फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बड़बिल पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि‍ एक बोलेरो (OD02BD-8384) से 22 गैलेन चोरी का डीजल ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस शहर के किरीगुरू चौक पर घात लगाए बैठी थी।

सुबह में पुलिस को एक बोलेरो भद्राशाही की ओर से बड़बिल की ओर जाती दिखी। पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख चालक ने गति बढ़ा दी। तेज गति के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर बालागोडा मंदिर के निकट पलट गई। बोलेरो का शीशा टूट जाने के कारण अंदर बैठे व्यक्ति फरार हो गए।

बड़बिल पुलिस ने उक्त बोलेरो से 22 गैलेन डीजल जब्‍त किया। डीजल और उक्त बोलेरो को लेकर बड़बिल पुलिस बड़बिल थाने ले आई। घटना की जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।