Good News : झारखंड के हजारीबाग में बनेगी खगोल विज्ञान प्रयोगशाला, ये होंगे फायदे

झारखंड
Spread the love

  • एनटीपीसी ने उपायुक्त श्रीमती प्रेरण दीक्षित को सौंपा 6.80 लाख का चेक

हजारीबाग। अच्‍छी खबर (Good News)। झारखंड के हजारीबाग जिले में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला बनेगी। इसका फायदा विद्यार्थियों को अधिक होगा। एनटीपीसी के सहयोग से प्रयोगशाला बनेगी। इसके लिए एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना प्रमुख प्रभारी ने बुधवार को उप विकास उपायुक्त श्रीमती प्रेरण दीक्षित को 6.80 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस पैसे से खगोल विज्ञान प्रयोगशाला बनाने की शुरुआत की जाएगी। इससे खगोल विज्ञान में रूचि रखने वाले बच्चों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। इस प्रयोगशाला का उद्देश्य है कि बच्चे रट के नहीं पढ़े, बल्कि देखकर सीखें। बच्चे रटने की प्रवृत्ति को छोड़कर खुद में साइंटिफिक टेंपरामेंट लाएं।

खगोल शास्त्र के अध्ययन से बच्चों में वैज्ञानिक टेंपरामेंट भी आएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एवं राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन (नासा) की ओर से किए जाने वाले शोध व आविष्कार की जानकारी से बच्चे अवगत होंगे। इससे आकर्षित होंगे। उनमें खगोल विज्ञापन के प्रति रुचि बढ़ेगी।

जानकारी हो कि हाल में भारत ने अंतरिक्ष में अपना परचम पुनः स्थापित कर दिखाया है। चांद के दक्षिणी पोल पर पहुंचने वाला विश्‍व का पहला देश बन गया है। सूर्य मिशन के तहत सूरज के बाहरी वातावरण के अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 भेजा है।

इस अवसर पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद गुप्ता एवं अन्य ने उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी देश में ऊर्जा पूर्ति के लिए कोयला निकालने के साथ-साथ प्रखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।