घर के पास आकर घंटी बजाती है ये गाड़ी, वजह है नेक, जानें

झारखंड
Spread the love

रांची। घस के पास आकर यह गाड़ी घंटी बजाती है। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा इस गाड़ी का संचालन कर रही है। इसकी एक नेक वजह है। इसकी सराहना लोग कर रहे हैं।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि इस गाड़ी में एक घंटी लगी है। किसी के दरवाजे पर गाड़ी पहुंचने पर घंटी बजती है। इसे सुन कर लोग समझ जाते है और रोटी या खाने की वस्तु गौ माता के लिए दे देते हैं। गाड़ी में एक दान पात्र भी रखा है, जिसमे कोई दान भी दे सकता है।

गौ माता की सेवा करना पुण्य का काम है। समर्पण शाखा ने गौ माता की सेवा का निरंतर प्रयास किया है। इस कोशिश को जारी रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने गौ माता की सेवा के लिए एक गाड़ी की व्‍यवस्‍था कराई है, जो घर-घर जाकर गौ ग्रास जमा करती है।

कई लोगों ने बताया था कि उनकी गली में गौ माता नहीं दिखती है, जिसकी वजह से वे गाय को रोटी दे नहीं पाते हैं। गाड़ी आने से बहुत आराम हो गया। शाखा अध्यक्ष श्‍वेता भाला ने कहा है कि आने वाले दिनों में और गाड़िया चलाने की कोशिश की जाएगी, ताकि घर-घर की सेवा गौ माता तक पहुंचे। उन्होंने कहा है कि लोगों के फोन आ रहे। लोग इस कार्य से बहुत खुश हो रहे हैं।

शाखा अध्‍यक्ष ने कहा कि इसकी शुरुआत 14 अप्रैल को अपर बाज़ार से हुई। उस दिन से लगातार यह गाड़ी घर-घर गली-गली मुहल्लों में घूम रही है। यह कार्य लगातार 20 दिनों से चला आ रहा है। आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इसमें सभी का सहयोग चाहिए।