नव निर्वाचित विधायक बेबी देवी बेटे के साथ पहुंचीं रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर में टेका माथा

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। शनिवार को झारखंड सरकार में मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी डुमरी उप चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद रजरप्पा पहुंचीं। यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में बेटे अखिलेश महतो के साथ माथा टेका।

बेबी देवी का स्वागत पूर्व विधायक ममता देवी, कांग्रेस नेता बजरंग महतो व अन्य नेताओं ने किया। सभी नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी। बता दें कि, शुक्रवार को डुमरी उप चुनाव की हुई मतगणना में बेबी देवी एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को 17 हजार से अधिक मतों से हराकर विधानसभा की सदस्य बनी हैं। बेबी देवी के मंदिर आने की सूचना पर उन्हें देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी।