मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने दिव्यांग खिलाड़ियों को दिया फुटबॉल

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए कई खेलों का आयोजन किया जाता है। झारखंड पैरा सिटिंग वालीबॉल विगत 4 वर्षों से किया जा रहा है। झारखंड के खिलाड़ी प्रति रविवार को इस खेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।

इन खिलाड़ियों के पास अभी कोई भी सुविधा नहीं है। खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान बॉल की आवश्यकता पड़ती है। खिलाड़ि‍यों ने मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा के अध्यक्ष श्वेता भाला से अभ्‍यास के लिए 18 फुटबॉल की जरूरत बताई।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि समर्पण शाखा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया। खिलाड़ी मुकेश कंचन सिन्हा ने समर्पण शाखा का आभार जताया। कहा कि इससे दिव्यांगजनों के खेल को बढ़ावा मिलेगा।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्‍वेता भाला, संस्थापक सुमिता लाठ, खेलकूद प्रभारी  पूजा तोड़ी, सौम्या समोता, शुभा अग्रवाल, रितु पोद्दार, कविता जालान, रेखा रायेका की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।