रांची। रांची के कांटा टोली कॉलोनी स्थित नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष भी मां के भक्तों के लिए एक नया थीम लेकर आ रही है। यहां बंगला रीति रिवाज से पूजा की जाती है। इस वर्ष यहां का पंडाल केरला के मशहूर डांस कथकली के प्रारूप पर आधारित होगा। प्रवेश द्वार पर भक्तों को वहां की डांस की प्रतिमा दिखेगी।
पंडाल के अंदर भी मां की भव्य प्रतिमा इस साल थोड़ा हटकर तैयार की जा रही है। पंडाल के कारीगर आसनसोल से आए है। लाइट की व्यवस्था स्थानीय को दी गई है। रांची के मशहूर कलाकार अजय पल द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार इस साल पूजा के आयोजन पर लगभग 18 लाख रुपये खर्च होंगे। सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी को भोग दिया जाएगा। महाअष्टमी को 500 किलोग्राम भोग का वितरण किया जायगा।
पूजा समिति के महासचिव जय दास और सचिव राहुल कुमर ने बताया कि तैयारी में पूरी कमेटी जुटी हुई है।
ये हैं पूजा कमेटी के सदस्य
- अध्यक्ष – अमित दास
- उपाध्यक्ष – मंतोष सिंह
- महा सचिव – जय दास
- सचिव – सोमनाथ चक्रवर्ती
- सचिव- राहुल कुमार
- उपाध्यक्ष – विजय दास, संदीप घोष, सुभोजित गुहा
- कोषाध्यक्ष – परितोष घोष
- सयुंक्त सचिव – मानष, सुभोदीप गुहा, प्रसन्नजीत कर, रूपक दास, देबाशीष दत्ता
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।