लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने मनाया विश्व साक्षरता दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने कोकर स्थित निरामया हॉल में 11 सितंबर, 2023 को विश्व साक्षरता दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शशि कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ स्मृति अन्नू और डॉ भरत भूषण गुप्ता आदि थे।

अतिथियों ने कहा कि यह दिन किसी कि व्यक्तिगत गरिमा के लिए साक्षरता के महत्व की याद दिलाता है। हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार होना चाहिए। हमें राष्ट्र के योगदान के लिए साक्षरता के महत्व को जन-जन पहुंचाने की जरूरत है।

इस अवसर पर सुनील केडिया, उमा राजगढ़िया, श्रीकृष्ण अग्रवाल, आनंद माणिक, संजय पोद्दार, राजीव रंजन, भारतेंदु झा, अनिता झा, आशुतोष द्विवेदी, जूतिका, शिवानी, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।