जेसीआई यूथ ने चलाया जल संरक्षण अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई यूथ ने जेसीआई सप्ताह के दूसरे दिन जल संरक्षण अभियान चलाया। संस्था द्वारा हरमू रोड स्थित विद्यानगर में वाटर प्यूरीफायर भी लगाया गया।

संस्था हर वर्ष जेसीआई सप्ताह काफी धूमधाम से मनाती रही है। ‘जल है तो कल है’ कार्यक्रम के तहत सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल संरक्षण को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। इसके लेकर जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए।

अध्यक्ष कुशा जालान ने कहा कि पानी के बिना धरती पर मानव जीवन की कल्‍पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में लोगों को पानी के सरंक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सोनल अग्रवाल, नितिन सिंह, उत्तम ओझा आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।