Jharkhand Weather : रांची से होकर गुजर रहा मॉनसून टर्फ, कल से ये असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। मॉनसून टर्फ जैसलमेर, शिवपुरी, रांची, दीघा होते हुए पूर्व-मध्‍य बंगाल की खाड़ी में जा रहा है। एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन मध्‍य बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। अगले 24 घंटे में इसके लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में कल यानी 13 सितंबर से देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 12 सितंबर को दी।

तापमान 4 डिग्री गिरेगा

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

13 सितंबर को ये स्थिति

राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

14-16 सितंबर से ये स्थिति

राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

17-18 सितंबर को ये स्थिति

राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात की आशंका

केंद्र के मुताबिक 13 सितंबर से 15 सितंबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां भारी बारिश

  • राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍य भागों में 13 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, रामगढ़, बोकारो आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 14 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के पश्चिमी और मध्‍य भागों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

वज्रपात से ऐसे बचें

यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से यात्रा कर सकती है। चोट या क्षति का कारण बन सकती है। बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें।

खबरें यहां भी पढ़ सकते हैं

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।