उग्रवादियों का उल्टा पड़ गया दांव, जानें क्‍या हुआ

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

हजारीबाग। उग्रवादियों आये दिन उत्‍पात मचाते रहते हैं। उनसे लोग डरते हैं। उनके आने की सूचना मात्र से हड़कंप मच जाता है। हालांकि इस पर उग्रवादियों का दांव उल्‍टा पड़ गया। ग्रामीणों ने हिम्‍मत दिखाई। दशहत फैलाने आये एक उग्रवादी को पकड़ लिया। उग्रवादियों से हथियार छीन लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यह घटन झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के फुसरी के बोरवा कोचा गांव में घटी। यहां ग्रामीण और जेपीसी (झारखंड प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों के बीच बुधवार की देर रात हुई। भिड़ंत में लोगों ने साहस का परिचय दिया। एक उग्रवादी को धर दबोचा। उसके 5 साथी भागने में कामयाब रहे।

ग्रामीणों के अनुसार उग्रवादी कोल परियोजना तापिन साउथ लोकल सेल के हाई पावर कमेटी के सदस्य रामकिशोर मुर्मू के घर में घुस गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद सारे ग्रामीण एकजुट हो गये। उग्रवादियों की मंशा पर पानी फेर दिया।

ग्रामीणों ने उग्रवादियों से उनके हथियार भी छीन लिए। पकड़े गए उग्रवादी और हथियार को पुलिस को सौंप दिया। घटना पकड़े गए उग्रवादी की पहचान दिनेश कुमार के रूप में की गई। उनसे बरामद हथियार में एक देसी कट्टा, एक पीजी गन, एक 7.6 एमएम का देशी पिस्टल, एक देशी राइफल शामिल है।