Jharkhand Weather : जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है मॉनसून टर्फ, जानें असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून काफी सक्रिय रहा। कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वर्तमान में मॉनसून टर्फ झारखंड के जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी।

11 सितंबर तक ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 11 को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

12 सितंबर से ये स्थिति

आनंद के मुताबिक 12 सितंबर से मॉनसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

सुबह से हो रही है बारिश

राजधानी रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में सुबह से ही रूक-रूककर बारिश हो रही है। हालांकि इस मॉनसून में अब तक बारिश की स्थिति ठीक नहीं है। महज 4 जिलों में ही सामान्‍य बारिश हुई है।

यहां भी पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।