मोरक्को की कांपी धरती, भीषण भूकंप से 296 लोगों की मौत, घायलों में कई की हालत नाजुक, देखें वीडियो

दुनिया
Spread the love

मोरक्को। सुबह-सुबह अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं, जिसमें 296 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया।  

भारतीय समय अनुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। USGS ने बताया कि 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है। यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं।

मराकेश में रहने वाले एक शहरी ब्राहिम हिम्मी ने एजेंसी को बताया कि भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं और उसने पुराने शहर से एक के बाद एक एम्बुलेंस निकलते हुए देखीं। उन्होंने कहा कि लोग डरे हुए हैं और दूसरे भूकंप की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े हैरान करने वाले फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

घर ढहने के ज्यादातर मामले पुराने मराकेश शहर में सामने आए हैं। लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। बड़े अपकरणों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस शहर में प्रसिद्ध लाल दीवार के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं, जिसमें एक हिस्से में बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं और कुछ हिस्से गिर गए हैं और मलबा सड़क पर पड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।