Jharkhand : रांची के इस इलाके में लगाई गई धारा 144, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड की राजधानी रांची के एक इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। यहां कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसका उल्‍लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

यूपीएससी की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 का आयोजन 15 से 17 सितंबर, 2023 तक और 23 सितंबर से 24 सितंबर तक होगी। परीक्षा प्रथम पाली में 9 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न और द्वितीय पाली में 2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक होगी। परीक्षा डोरंडा स्थित निर्मला कॉलेज डोरंडा, सब सेंटर ए एवं बी पर होनी है।

जारी आदेश में कहा गया है कि इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए रांची उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में संलग्न छात्र एवं उनके अभिभावक परीक्षा केन्द्र पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं।

इस आशंका को देखते हुए रांची सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा दं० प्र० सं० की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 15 से 17 सितंबर तक और 23 से 24 सितंबर तक प्रातः 6 बजे से अपराह्न 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इसका करना होगा पालन

  • पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)
  • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना
  • किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, बम बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)
  • किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)
  • किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।