Jharkhand: जामताड़ा में एसबीआई के एटीएम को ही उखाड़ ले गए अपराधी

झारखंड अपराध
Spread the love

जामताड़ा। झारखंड में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है। अपराध के बढ़ते ग्राफ से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं आम हो गयी हैं। लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

यहां इन अपराधियों की हिम्मत की दाद देनी होगी। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया मोड़ स्थित एसबीआई के एटीएम को ही बदमाश उखाड़ ले गए। घटना बुधवार देर रात की है।

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि घटना के बाद जिले में रात भर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो और एटीएम को सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांस पहाड़ी स्थित लाइन होटल के समीप से बरामद कर लिया गया है।

हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जगह-जगह हाथ पांव मार रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।