जमशेदपुर के कदमा में शुरू हुआ जोहार हाट, जानें क्‍या है खूबी

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक  प्रदर्शनी ‘जोहार हाट’ का नौवां संस्करण 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। कदमा के प्रकृति विहार में आयोजित प्रदर्शनी में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 5 से अधिक जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 21 उद्यमी भाग लेंगे।

इस महीने की प्रदर्शनी ‘कर्मा पूजा’ की थीम पर आधारित है। कर्मा एक आदिवासी त्योहार है, जो फसल के दौरान अगस्त और सितंबर के महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू महीने भादो (भाद्र) की पूर्णिमा के 11वें दिन मनाया जाता है।

इस त्योहार में झारखंड की कई जनजातियाँ शक्ति, युवा और यौवन के देवता ‘करम देवता’ की पूजा करती हैं। प्रदर्शनी के दौरान पैतकार पेंटिंग, सौरा पेंटिंग और बीज से बने आभूषण पर कई कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

जोहार हाट की परिकल्पना हर महीने एक सप्ताह तक चलने वाली प्रदर्शनी के माध्यम से भारत भर में जनजातियों की कला, शिल्प, व्यंजन और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित स्थान बनाने के लिए की गई थी। जोहार हाट का पहला संस्करण इसी साल जनवरी में आयोजित किया गया था।

जोहार हाट में स्टॉल की सूची

क्रम संख्यासंगठन का नामजनजातिराज्यशिल्प/भोजन/चिकित्सक
     
1जोबाहा टेक्सटाइल्ससंथाल और मुंडाओडिशाजनजातीय वस्त्र
2ओंग परिधानहोझारखंडजनजातीय फ्यूजन परिधान
3पूजा बांस कला और शिल्पमहालीझारखंडबांस शिल्प
4श्रुजोनिका पेंटिंग निर्माता समूहहोओडिशासौरा/गोंड चित्रित हस्तशिल्प
5दरिचा फाउंडेशनसंथालपश्चिम बंगालघास के आभूषण और बीज के आभूषण
6प्रगति उद्योग महिला समितिभूमिजझारखंडलकड़ी के शिल्प और सोहराई पेंटिंग
7जाहेर आयो सहोद समिति एवं सगुन महिला समितिसंथालझारखंडझारखंड के व्यंजन
8राष्ट्रीय जनजातीय पारंपरिक उपचारकर्तासंथालझारखंडआदिवासी चिकित्सक

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।