जेसीआई यूथ ने प्रदूषण कम करने के लिए लोगों को किया जागरूक

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई यूथ ने जेसीआई सप्ताह के तीसरे दिन वातावरण को समर्पित किया। संस्था के सदस्यों ने रांची के मोरहाबादी मैदान में पौधरोपण किया। प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

सदस्यों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। उन्‍होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से हम पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का प्रयास कर सकते है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के फाउंडर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अध्यक्ष कुशा जालान, सचिव सोनल अग्रवाल, नितिन सिंह, उत्तम ओझा आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।