कॉमर्स टावर में खुला जेसीआई रांची के एक्सपो उत्सव का कार्यालय

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची का एक्‍सपो उत्‍सव 12 से 16 अक्टूबर तक रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में होगा। इसका कार्यालय लाइन टैंक रोड स्थित कॉमर्स टावर में खुला।

अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि‍ इस वर्ष एक्सपो में देश-विदेश के 300 से अधिक कंपनी अपना स्टॉल लगाएंगे। अभी तक 250 से अधिक स्टॉल की बुकिंग कर ली गई है।

एक्सपो 2023 के मुख्य संयोजक संजय जैन ने बताया कि‍ कार्यालय में अब प्रतिदिन पदधारी एवं सदस्य एकत्रित होंगे। एक्सपो के तैयारी की चर्चा करेंगे। एक्सपो की बेहतरी के लिए योजना बनाई जाएंगी। इस बार एक्सपो में आईआईएम को भी जोड़ा जाएगा।

एक्सपो के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में ऑटोमोबाइल्स के सभी बड़े ब्रांड अपने स्टाल लगा रहे हैं। एक्सपो को बिल्कुल नए रूप में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि ऑटो जोन के अलावा एसी जर्मन हेंगर, अपना घर, फर्नीचर जोन, वीमेन पिंक हेंगर, फ़ूड जोन, स्टार्ट अप जोन, एम्यूजमेंट पार्क आदि भी होंगे। एक्सपो में रोज नये-नये इवेंट्स भी होंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन हेमंत माहेश्वरी एवं ऋषभ अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सचिव तरुण अग्रवाल, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, आनंद धानुका, नारायण मुरारका, अनंत जैन, अभिनव मंत्री, राकेश जैन, मोहित वर्मा, सिद्धार्थ जयसवाल, सुशील केडिया, प्रतीक जैन, संजय शर्मा, सनी केडिया, साकेत अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।