जेसीआई रांची यूथ ने कराई मधुमेह, रक्तचाप की नि:शुल्‍क जांच

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने जेसीआई वीक पर नि:शुल्क मधुमेह, रक्तचाप जांच शिविर और योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रंस पार्क में किया। शिविर में 50 से ज्यादा लोगो ने मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच कराई।

सदर अस्पताल के चिकित्सा सहायक सोनू कुमार ने जांच में सहयोग किया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बताया कि किस प्रकार अनियमित जीवनशैली के कारण उन्‍हें मधुमेह और रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी हो रही है।

संस्था की अध्यक्ष कुशा जालान ने कहा कि हमें रूटीन चेकअप कराते रहना चाहिए। रोज आधे घंटे योगा, मॉर्निंग वॉक, खेलकूद आदि जैसे शारीरिक मेहनत करते रहना चाहिए। इससे सेहत ठीक रहेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों का बहुमूल्य सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन नितिन सिंह ने किया। कार्यक्रम में सचिव सोनल अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।