इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गूगल में मिला 40 लाख का पैकेज, इतनी कम उम्र में जानिए कामयाबी का राज

झारखंड देश
Spread the love

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर इरफान भाटी (25 वर्ष) को गूगल में 40 लाख रुपए के पैकेज पर नौकरी मिली है। वे इसी माह गूगल को ज्वाइन करेंगे। इतनी कम उम्र में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है।

इरफान शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे कहते हैं कि जीवन में बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। उन्होंने बाइजूज व फ्लिपकार्ट कंपनी में भी नौकरी की है। इरफान ने वर्ष 2019 में हल्दिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की। उसके बाद बंगलोर में बाइजूज कंपनी में नौकरी की शुरुआत की थी। यहां से नौकरी छोड़ने के बाद वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट में नौकरी ज्वाइन की थी। इस दौरान वे और बेहतर करने का प्रयास करते रहे।

इसी बीच इस माह गूगल इंडिया में उनका फाइनल सेलेक्शन हो गया। कई दौर की परीक्षा व साक्षात्कार देने के बाद आखिरकार उन्हें ऑफर लेटर मिला। इसी महीने वे गूगल ज्वाइन करेंगे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पिट्स मॉर्डन स्कूल, गोमिया (बोकारो) से हुई।

इरफान अपनी सफलता पर श्रेय अपने पिता हाजी कादीर भाटी व माता स्व रूखसाना खातून के अलावा भाइयों को देते हैं। इरफान की इस सफलता पर पिट्स मॉर्डन स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।