दुर्गा पूजा समिति का गठन, नीरज बने अध्‍यक्ष

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत सरकोनी पंचायत के सेमौरा गांव स्थित राधा-कृष्ण मन्दिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। मौके पर इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पूजा के सफल आयोजन के लिए दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।

नीरज कुमार पांडेय को अध्यक्ष, लव कुमार रजक एवं चंदन कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, मदन कुमार गुप्ता को सचिव एवं सुशील कुमार वर्मा और हरिओम कुमार गुप्ता को उपसचिव बनाया गया। पंकज कुमार गुप्ता कमेटी के कोषाध्यक्ष होंगे। जबकि अंकित कुमार गुप्ता एवं सोनू ठाकुर उपकोषाध्यक्ष होंगे।

दीपक कुमार गुप्ता, प्रिंस सिंह, छोटेलाल पांडेय, गोल्डेन सिंह, रमाकांत दास, शशि दास, रोहित ठाकुर, दुर्गे कुमार सिंह, मनीष कुमार रजक, अनिकेत कुमार रजक, कन्हैया कुमार आदि को कमेटी का सक्रिय सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।