उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिली मंत्री बेबी देवी

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने मुलाकात की। उन्होंने डुमरी विधान सभा उपचुनाव में मिली जीत को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री श्रीमती बेबी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात करते हुए समस्त झारखंड वासियों की खुशहाली, उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा कर सशक्त एवं समृद्ध झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।