मेक्सिको की संसद में पेश की गईं एलियंस की लाशें! हैरत में पड़ी दुनिया, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला ये दावा, देखें वीडियो

दुनिया
Spread the love

मेक्सिको। मेक्सिको की संसद में एलियंस की लाश पेश की गई। इससे हर कोई हैरान है। वैज्ञानिकों ने भी चौंका देने वाला दावा किया है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? क्या धरती के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है? यह ऐसा सवाल है, जिसका जवाब वैज्ञानिक आज तक नहीं तलाश पाए हैं।

हालांकि दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस और अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को देखने का दावा करते हैं। लेकिन अब इस बीच मेक्सिको ने ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। पहली बार वैज्ञानिकों ने एलियंस की कथित लाश को दुनिया के सामने लाया है। 

मंगलवार को मेक्सिको की संसद में दो एलियंस के शव का प्रदर्शन किया गया। दावा किया गया है कि यह दोनों एलियंस के शव 1000 साल से अधिक पुराने हैं। अब इस दावे ने एलियंस की मौजूदगी को लेकर दुनिया में नई बहस छेड़ दी है।

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस की इन लाश को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है। मेक्सिको की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस के शव को दुनिया के सामने पेश किया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको की संसद में दो गैर-मानव प्राणियों के अवशेष पेश किए गए, जिन्हें आसान भाषा में एलियंस का शव भी कहा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि इन दोनों शवों को पेरू के कुस्को से 2017 में बरामद किया गया था। यह दोनों शव करीब 700 साल और 1800 साल पुराने हैं। इन दोनों एलियन के हाथों में तीन उंगलियां थीं और लंबे सिर थे। 

मेक्सिकन यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन ने गैर-मानव प्राणियों के अवशेष को एलियंस की लाश बताए। दशकों से जैमे मौसन ऐसी घटनाओं पर काम कर रहे हैं। एलियंस पर उनका शोध काफी लंबा है। मेक्सिको की संसद में एलियंस के शवों को पेश करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दो बक्शे में दो लाशें रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह शव इंसानों से अलग हैं। 

इस दौरान मेक्सिको की संसद में अमेरिकन्स सेफ एयरोस्पेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूएस नेवी के फॉर्मर पायलट रचान ग्रेव्स भी मौजूद थे। उनकी तरफ से इसे अद्भुत बताया गया। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इन शवों को यूएफओ के मलबे से बरामद किया गया था। 

उन्होंने दावा किया कि पेरू के कुस्को में यूएफओ हादसे का शिकार हुआ था। यह लाशें सदियों से मलबे में दबी थीं और बाद में जीवाश्म में बदल गईं। जब इन्हें बरामद किया गया, तो इन्हें लकड़ी के बॉक्स में रख दिया गया। 

वैज्ञानिकों की तरफ से रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इनके डीएनए सबूतों का विश्लेषण किया गया है। जानकारी मिली है कि यह एक हजार साल से भी अधिक पुराना है। हार्वर्ड खगोल विज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर अब्राहम एवी लोएब वीडियो कॉल के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े थे। उन्होंने आग्रह किया कि मैक्सिकन सरकार एलियंस की संभावनाओं पर और काम करने की अनुमति दे।