कन्या मध्य विद्यालय में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता, विजेता पुरस्‍कृत

शिक्षा झारखंड
Spread the love

दुमका। जरमुंडी स्थित कन्या मध्य विद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर को किया गया। इस अवसर पर वाक्यांश, हिंदी कविता पाठ, हिंदी लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने विभिन्न हिंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।

सहायक शिक्षक सुनेन्दु सरकार ने हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले और विजेताओं को शुभकामनाएं दी। कहा कि कन्या मध्य विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय का मान बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा की है।

शिक्षक निरंजन साह, संगीता कुमारी, रंजना रानी, मधुमाला कुमारी एवं पुनीत कुमार ने बच्चों को संबोधित किया। बच्चों को पुनः रोज विद्यालय आने, अच्छी पढ़ाई करने और अच्छा इंसान बनने की शपथ दिलाई।

अनिल कुमार शाही ने स्वागत भाषण में हिंदी में किए जा रहे कार्यों और हिंदी दिवस के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। बच्चों का उत्साह बढ़ाया। धन्यवाद विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।