मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए निकले, G-20 की रात्रिभोज में होंगे शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह G-20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि उनके कार्यालय ने की है।

बता दें कि आज (शनिवार) भी वह मनी लांड्रिंग मामले में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होंगे। इससे पहले भी सीएम 14 अगस्त और 24 अगस्त को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी ने उन्हें नौ सितंबर को रांची क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि हेमंत सोरेन G-20 सम्मेलन के रात्रिभोज में शामिल होंगे। केंद्रीय एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिसमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है।

रक्षा भूमि सौदे में भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया और फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जो 1932 से पहले के हैं। इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।