77वां स्वतंत्रता दिवस पर अभिनेता अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। 77वां स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्रालय ने अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता दी। अक्षय कुमार को भारत का पासपोर्ट मिल गया है। भारत की नागरिकता पाकर अभिनेता काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी दी है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गृह मंत्रालय की एक फाइल की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नागरिकता देने से जुड़े कागज़ात दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे…जय हिंद, इंडिया।

अक्षय ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि कनाडाई पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं। मैं पूरी तरह से भारतीय हूं। मैं पिछले नौ साल से यहां हूं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।