श्री चैती दुर्गा मंदिर में 3100 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के मुताहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर में 19 अगस्‍त को भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा ने भोग लगाया। उसके बाद भोग का वितरण भक्त जनों के बीच किया गया।

श्री चैती दुर्गा मंदिर के कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू) की देखरेख में प्रसाद के रूप में खिचड़ी, अचार, चिप्स, हलवा इत्यादि बांटा गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर के पास लंबी-लंबी कतारे लग गयी थी। पूरे इलाके में जय माता दी और जय श्री राम की जयकार हो रही थी। महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि 3100 भक्तों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, राजेश साहू, विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा, जय कांत चौधरी, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।