समाजसेवी ने ताजिया निर्माण के लिए दिए 5100 रुपये

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सड़की गांव की इस्लामिया कमेटी को मुहर्रम पर्व मनाने के लिए विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास दुबे ने ताजिया निर्माण के लिए सहयोग राशि के रूप में 5100 रुपये नकद प्रदान किया।

इस दौरान दुबे ने कहा कि क्षेत्र के सभी इस्लाम समुदाय के लोग मातम का मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। मौके पर इस्लामिया कमेटी के सदर बाबू खान, सहजाद खान, मुनीब खान, आलम खान, रियासत खान, सुहेल खान, समजाद खान सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।