Ranchi: सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने सड़कों पर उतरे एसएसपी किशोर कौशल, जानें आगे

झारखंड
Spread the love

रांची। शनिवार की देर रात एसएसपी किशोर कौशल ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने खुद सड़कों पर उतरे। इस दौरान एसएसपी ने कई थानेदारों फटकार भी लगायी।

एसएसपी ने रात में अभियान चलाकर गुप्त तरीके से थाना, पीसीआर और थानों की पैट्रोलिंग की गतिविधियों की जानकारी ली है। वहीं कई इलाके में रात में घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की।

वहीं दूसरी ओर सिटी एसपी शुभांशु जैन रात में सिविल ड्रेस में राजधानी की सड़कों पर निकले और रात भर शहर के कई थानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने रातू रोड में देर रात अड्डेबाजी कर रहे लोगों को खदेड़ा। साथ ही अपने क्षेत्र का निरीक्षण किया।

हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने अपने इलाके अरगोड़ा, डोरंडा, धुर्वा, तुपुदाना और पुंदाग एरिया में रात भर अभियान चलाया है। इसमें कई मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई क्षेत्रों में छापेमारी की।

बता दें कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बीते शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जतायी थी। इसके बाद से पुलिस एक्टिव नजर आ रही है।