रांची। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एमरा) की झारखंड प्रदेश के नए पदधारियों का शपथ ग्रहण और वार्षिक लीडर मीटिंग होटल बीएनआर में 23 जुलाई को हुई।
झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष किरीट वोरा, प्रदेश सचिव अमृत दास, प्रदेश उपध्यक्ष अनिल पोद्दार एवं साहिद अख़्तर। धनबाद क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमित सचदेवा, रांची क्षेत्र के उपाध्यक्ष पवन कुमार एवं सचिव श्रीकृष्ण अग्रवाल।
गिरिडीह क्षेत्र के उपाध्यक्ष रवि रंजन कुमार, जमशेदपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रभाष मुनका एवं सचिव राजेश अग्रवाल, कोर मेंबर ऋषभ दोषी को चुना गया। सभी ने शपथ ली।
इसके साथ ही मोबाइल रिटेलर्स को हो रही परेशानी के साथ आने वाले त्योहार का सीज़न की तैयारी पर भी चर्चा की गई। एमरा के संस्थापक और राष्ट्र चेयरमेन कैलाश लख्यानी एवं राष्ट्र सचिव नवनीत पाठक और पूरे प्रदेश के कोने कोने से आए मोबाइल रिटेलर्स व लीडर मौजूद थे।