शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा के दर्शन करने 30 जुलाई को रांची से जमशेदपुर जाएंगे 325 श्रद्धालु

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा से 325 श्रद्धालु सीताराम डेरा शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा के दर्शन करने 30 जुलाई को जमशेदपुर जाएगा। रांची के रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी से सुबह 7 बजे यह जत्‍था रवाना होगा। यह जत्था सुबह 11 बजे वहां पहुंचेगा। शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा में प्रत्येक रविवार को सजने वाले विशेष दीवान में शामिल होगा।

सभी श्रद्धालु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेकने के बाद विशेष दीवान में शबद कीर्तन श्रवण करेंगे। लंगर में शामिल होंगे। यहां से जत्था साकची स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जाकर मत्था टेकेगा। वहां से श्रद्धालुओं की रांची वापसी उसी रात 9 बजे होगी।

इस यात्रा की तैयारी में गुरु नानक सेवक जत्था के मनीष मिढ़ा, पवनजीत सिंह, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, अश्विनी सुखीजा, कमल मुंजाल, उमेश मुंजाल, कमल धमीजा, प्रवीण मुंजाल, चंदन मुंजाल, रवि मिढ़ा, हर्षित अरोड़ा, मोहित मुंजाल, रवि अरोड़ा, पाली मुंजाल समेत अन्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि अभी तक 300 श्रद्धालु  इस यात्रा के लिए अपना नाम सेवक जत्था को लिखा चुके हैं। जत्था द्वारा इस यात्रा के लिए आठ एसी बसों की व्यवस्था की गई है। रांची से सभी श्रद्धालु शबद कीर्तन गायन करते हुए जमशेदपुर पहुंचेंगे।

सभी श्रद्धालु पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा एवं सभी महिलाएं सफेद सलवार सूट एवं केसरिया दुपट्टे में शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की ओर से बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा कमेटी को विशेष रूप से तैयार इलेक्ट्रिक खंडा साहिब एवं चौर साहिब (चंवर) भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा।