इस एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, सेना के 4 कर्मचारियों समेत 9 लोगों की मौत

दुनिया
Spread the love

सूडान। रविवार को पोर्ट सूडान हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। इस प्लेन क्रैश में सेना के चार कर्मचारियों के साथ नौ यात्रियों की मौत हो गई। सूडान की सेना ने बताया कि प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक बच्ची की जान बच गई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं। शिनाख्त के बाद सभी मृतकों के नाम भी जारी कर दिए जाएंगे। विमान हादसे की जानकारी के बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों के परिजनों की भीड़ जुटने लगी है।  

सुडान की सेना के अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्लेन क्रैश की वजह तकनीकी खराबी बतायी है। प्लेन में कोई टेक्निकल गड़बड़ी आने पर वह अनियंत्रित हो गया और उसमें आग लग गई।

फायर ब्रिगेड की मदद से प्लेन में लगी आग बुझाई गई। प्लेन क्रैश के कारणों की जांच की जाएगी। प्लेन के मलबे को भी कलेक्ट किया जाएगा। बता दें कि सितंबर 2021 में सूडान की राजधानी खार्तूम में भी ऐसा ही हादसा हुआ था।

दो साल पहले एक सैन्य विमान क्रैश हो गया था। हादसे में प्लेन में सवार लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन अधिकारियों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी।

बयान में कहा गया था कि बुधवार को अल-शेगीलाब के पास विमान क्रैश हो गया है, जिसमें सेना के तीन अधिकारियों की मौत हुई है।