झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के विभिन्‍न मंडल के सदस्‍यों की शीर्ष पदधारियों के साथ बैठक रांची के होटल ग्रीन एकर में हुई। दो दिनी दौरे पर पहली बार झारखंड आए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टर भी बैठक में शामिल हुए। बैठक की मेजबानी रांची साउथ और रांची साउथ जागृति ने संयुक्त रूप से की।

हाल ही गठित हजारीबाग शाखा के सदस्य भी इसमें शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय उपाध्यक्ष ने शाखा को मान्यता पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे राष्ट्र में झारखंड शानदार काम कर रहा है। नई सोच एवं उत्साह के साथ प्रांत की सभी शाखाएं सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्र द्वारा निर्मिंत होनेवाले युवा भवन, साईंक्लोथॉन, संगठन को मजबूत बनाने संबंधी बातें एवं आनेवाले राष्ट्रीय सहयोग पत्र पर चर्चा की।

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि‍ विगत लगभग 4 महीने में झारखंड ने कई नए आगाज किए हैं। राष्ट्र द्वारा दिए गए सभी लक्ष्यों को पूरा किया है। उन्होंने संगठन, अपनी सभ्यता, संस्कृति, आपसी समन्वय, सदस्यों को मंच में जोड़ने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मंडल के उपाध्‍यक्ष विक्रम शर्मा के नेतृत्व में करीब 5 शाखाओं के 20 से अधिक युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। खुले मन से अपनी बातों को सभा में रखा। चर्चा की।

स्वागत रांची शाखा अध्यक्ष, प्रांतीय उपाध्‍यक्ष विनीता सिंघानिया ने किया। कार्यकम का संचालन संजय सुल्तानिया और धन्यवाद मधु अग्रवाल ने किया।

इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ–साथ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंघानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय विशाल पाडिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द मेवाड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नेहा पटवारी, वरुण जालान, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य युवा मीना टाईवाला, विकास अग्रवाल, पिंकेश खंडेलवाल समेत मंडल के कई शाखाओं के सदस्‍य मौजूद रहे।

मौके पर रांची शाखा, रांची समर्पण, रांची साउथ, रांची साउथ जागृति, रामगढ़ शाखा, रामगढ़ चेतना, खूंटी, लोहारदगा, डालटेनगंज, गुमला, चंदूलाल सिमडेगा, चंदवा, चतरा शाखा के युवाओं ने भागीदारी निभाई।